देहरादून में बारिश का कहर: पुश्ता ढहा, 5 मकान क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
लगातार बारिश के बीच पठरिया पीर की विजय कॉलोनी में पुश्ता ढहने से 4-5 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक महिला को हल्की चोट आई, जबकि कोई जनहानि नहीं हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया। एहतियातन आसपास के मकानों को खाली करा दिया गया है।
#Dehradun #Uttarakhand #HeavyRain #RainAlert #SDRF #BreakingNews #PahadSamachar