बक्सर: बक्सर में 24 जून को सिपाही भर्ती की होगी लिखित परीक्षा, 10 केंद्रों पर 4338 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Buxar, Buxar | Jun 23, 2026 केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार की सिपाही भर्ती परीक्षा-2025 आज बुधवार 24 जून को जिले में होगी। विशेष शाखा सिपाही पद के लिए एक ही पाली में दो प्रश्नपत्र लिए जाएंगे। पहला पेपर सुबह 10:00 से 11:30 बजे और दूसरा 12:00 से 1:30 बजे तक होगा। दोनों के बीच 30 मिनट का अंतर रहेगा। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर 4338 अभ्यर्थी शामिल होंगे।