बालोद: गैस सिलेंडर महंगाई और खाद संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, जयस्तंभ चौक में जोरदार नारेबाजी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
Balod, Balod | May 4, 2026 बालोद जिले के जयस्तंभ चौक में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार की नीतियों और राज्य सरकार की नई ई-उर्वरक वितरण प्रणाली के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।