सासाराम: उत्पाद विभाग के पुलिस ने कादीरगंज मोहल्ले से अवैध शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Sasaram, Rohtas | Jun 16, 2024 उत्पाद विभाग के पुलिस ने सासाराम के कादीरगंज मोहल्ले से अवैध शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब धंधेबाज से उत्पाद विभाग के पुलिस के द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है। उत्पाद विभाग के पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शराब धंधेबाज से पूछताछ करने के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।