भादरा: भगवान श्री परशुराम मंदिर के निर्माण कार्य का संत ने किया शिलान्यास
भादरा के हाथीपुरा बास में गुरुवार को भगवान श्री परशुराम मंदिर निर्माण का शिलान्यास संत बाबा सम्मतगिरी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। इससे पहले संत ने 31 दिन की पंचधूणा तपस्या पूर्ण की। कार्यक्रम में ट्रस्ट पदाधिकारी, श्रद्धालु, महिलाएं व नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।