रामनगर: लोधेश्वर महादेवा में दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए अभरण सरोवर सहित कई स्थानों पर नायब तहसीलदार की देखरेख में साफ-सफाई की गई
लोधेश्वर महादेवा में शनिवार को दीपोत्सव कार्यक्रम किया जाएगा।जिसमें 51 सौ दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। आज शुक्रवार की शाम 4:30 बजे नायब तहसीलदार रामनगर विजय प्रकाश तिवारी की देखरेख में साफ सफाई अभियान चलाया गया है। अभरण सरोवर की सफाई सीढियों की सफाई सहित मंदिर परिसर की साफ सफाई की गई है।