केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने निर्वस्त्र कर पीटने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपने गांव के कुछ लोगों पर आपसी रंजिश में उसे और उसकी बेटी को निर्वस्त्र करके पीटने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।मामले में प्रभारी निरीक्षक केराकत दिलीप कुमार सिंह का कहना है कि मामला आपसी रंजिश का जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।