केराकत: केराकत और थानागद्दी क्षेत्र के बैंकों में सघन चेकिंग अभियान बैंक के बाहर बिना लॉक खड़ी दो पहिया वाहनों को भेजवाया थाने
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ स्टेट बैंक, यूबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा व ग्रामीण बैंक में चेकिंग किया। इस दौरान सीसीटीवी, अलार्म, सुरक्षा गार्ड, रजिस्टर सहित सुरक्षा से जुड़े अन्य बिंदुओं की जांच की गई। चेकिंग के दौरान बैंक में संदिग्धों की तलाशी के साथ पूछताछ की गई। बाहर खड़े वाहनों की भी जांच-पड़ताल की।