केराकत: केराकत बुजुर्ग महिला को चारपाई पर लिटाकर मतदान केंद्र ले गए परिजन
कम्पोजिट विद्यालय उत्तरगावां के प्रांगण में बने मतदान केन्द्र पर एक ऐसी मतदाता देखी गयी जिसे खटिया पर लिटाकर मतदान करने के लिये परिजन लाये थे। लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इस बाबत दिनेश यादव फौजी ने बताया कि उक्त मतदाता का नाम खेतला देवी 80 वर्ष है जिनकी इच्छा थी कि वह मतदान अवश्य करें। तबियत एवं उम्र हाबी होने के चलते वह इस समय अस्वस्थ चल रही है