केराकत: जलालपुर केराकत मार्ग स्थित जलालगंज रिलवे क्रासिंग के पास ट्रेन के चपेट में आने से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत
जलालगंज रिलवे क्रासिंग के पास ट्रेन के चपेट में आने से एक 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी जफराबाद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात में मालगाड़ी वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रही थी। ट्रेन रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचने वाली थी तभी एक व्यक्ति अचानक रेल लाइन पर आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।