नावकोठी: नावकोठी प्रखंड के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी
नावकोठी प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालय में शनिवार को शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण थीम पर विस्तृत चर्चा की गई।बच्चों के स्वास्थ्य खान-पान पोषण एवं विशेष समर कैंप आदि पर अभिभावकों के साथ विचार विमर्श किया गया।