विदिशा नगर: रुपए न देने पर युवक से तीन लोगों ने की मारपीट, अस्पताल में भर्ती, परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की
जिलाअस्पताल मे भर्ती युवक अंकित अहिरवार के परिजनो ने रविवार शाम 4 बजे बताया कि बीती रात दस बजे मोहन गिरी क्षेत्र में घर वापस आते समय मोहल्ले मे ही रहने बाले तीन लोगो ने अंकित को रोककर रूपयों की मांग की डंडे से बाईक को क्षतिग्रस्त किया, रूपय देने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई, वहां से अंकित भागकर घर पहुचा तो आरोपियो ने घर मे घुसकर भी मारपीट की।