बासोदा: बासोदा के चोरावर में खनिज विभाग ने अवैध रेत भंडारण पर की कार्रवाई
Basoda, Vidisha | Jul 19, 2025 बासोदा के ग्राम चैरावर में अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई की गई है। खनिज निरीक्षक राजीव कदम और अमले ने 561.60 घनमीटर रेत जप्त की है, जिसे ग्राम कोटवार को सुपुर्द किया गया है। अवैध भंडारणकर्ता के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत कार्रवाई की जाएगी है। कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।