बासोदा: गंजबासौदा में रेलवे ट्रैक पर तमिलनाडु के निवासी का शव मिला, पुलिस ने शव तमिलनाडु भेजा
Basoda, Vidisha | Jul 19, 2025 गंजबासौदा के छुलेटा रेलवे स्टेशन के पास 16 जुलाई को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान मशना मुत्थु अविराम (43 वर्ष) निवासी सुंडा विलाई, तिरोनि वेली, तमिलनाडु के रूप में की है। परिजनों ने शव लेने में असमर्थता जताई, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे तमिलनाडु भेजने की व्यवस्था शुरू कर दी है