सोहागपुर: सोहागपुर पुलिस ने कोनी से मोटरसाइकिल चोर गिरफ़्तार किए, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
शहडोल जिले के सोहागपुर पुलिस ने शनिवार को लगभग 6 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि बीते दिनों कोनी से एक मोटरसाइकिल की चोरी विनोद यादव एवं अजय राठौर के द्वारा की गई थी फ़रियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच पर लिया था जिसके बाद पुलिस को सफलता मिली और पुलिस ने दोनों चोर को कोनी से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।