बांका: महेशाडीह गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार हुआ जख्मी, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Jun 4, 2026 बांका थाना क्षेत्र के महेशाडीह गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार जख्मी हो गया। जख्मी का प्राथमिक उपचार गुरुवार की सुबह 10:00 बजे सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार भागलपुर निवासी अमित कुमार बाइक से अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था।इस तरह महेशाडीह के पास बाइक तेज रफ्तार में रहने के कारण असंतुलित हो गई जिसमें वह गिरकर जख्मी हो गया।