मेसकौर: प्रखंड क्षेत्र में सौहार्द और अकीदत के साथ निकला भव्य ताजिया जुलूस, अखाड़ों के करतब बने आकर्षण का केंद्र
Meskaur, Nawada | Jun 26, 2026 मुहर्रम पर शुक्रवार को मेसकौर प्रखंड में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में अकीदत और भाईचारे के माहौल में भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया। मेसकौर इमामबाड़ा का ताजिया सबसे आगे रहा, जबकि गंगाबारा, ओरैना समेत दर्जनों अखाड़ों ने पारंपरिक हथियारों, लाठी, तलवार और फरसा के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए। कर्बला पहुंचकर पंचमी की मिट्टी दफनाई गई और मातम किया गया। 4 pm