Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
No video available

शेखपुरा: शेखपुरा जिले के सदर अस्पताल शेखपुरा में सभी डाटा एंट्री ऑपरेटर के द्वारा हड़ताल शुरू #Data Entry Operator#Outsourcing

Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 18, 2020

MORE NEWS

भाई और भाभी ने देवर को पीटा, सदर अस्पताल में भर्ती।
कलयुगी भाई और भाभी ने जमकर पीटा।

भाई और भाभी ने देवर को पीटा, सदर अस्पताल में भर्ती। कलयुगी भाई और भाभी ने जमकर पीटा।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 23, 2026

शेखपुरा जिला में 24 जून को विशेष  शाखा में सिपाही( सामान्य संवर्ग) भर्ती परीक्षा, सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम।

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा विज्ञापन संख्या-01/2026 के तहत विशेष शाखा में सिपाही ( सामान्य  संवर्ग) के रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी एवं श्री हिमांशु, पुलिस अधीक्षक शेखपुरा ने संयुक्त रूप से सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी के साथ मंथन सभागार में ब्रीफिंग किए। यह परीक्षा एक तिथि में—24 जून 2026 (बुधवार) को एकल पाली में आयोजित की जाएगी। जिला पदाधिकारी महोदय ने परीक्षा को कदाचारमुक्त, स्वच्छ और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए है। सभी प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों अपने दायित्वों को सही तरीके से निर्वहन करेंगे अन्यथा लापरवाही बरतने वाले संबंधित पदाधिकारियों को कठोर कार्रवाई भी की जाएगी। सभी केंद्र पर पेयजल, ओआरएस घोल की व्यवस्था तथा मेडिकल टीम भी लगाया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा एकल पाली में आयोजित होगी, जिसमे दो पेपर होंगे ।प्रथम पेपर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 11:30बजे तक (अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 08:00 बजे है) 
द्वितीय पेपर : दोपहर 12:00 बजे से शाम 01:30 बजे तक (अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 08:00 बजे है ).  
 परीक्षा शुरू होने से ठीक 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा, इसके बाद किसी भी परिस्थिति में एंट्री नहीं मिलेगी।
शेखपुरा के इन 6 केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिले के कुल 6 शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है जिसमें 
ऊषा पब्लिक स्कूल शेखपुरा,  
मुरलीधर मुरारका बालिका उच्च विद्यालय शेखपुरा, संस्कार  पब्लिक स्कूल शेखपुरा, संजय गांधी स्मारक महिला महाविद्यालय शेखपुरा, डी0एम0 +2 उच्च विद्यालय शेखपुरा, रामाधीन महाविद्यालय शेखपुरा।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तो दूर, अपना पेन (कलम) ले जाने की भी अनुमति नहीं है। सभी परीक्षार्थियों की जांच सही तरीके से करेंगे। अभ्यर्थियों को प्रश्न पुस्तिका के साथ ओएमआर शीट भरने के लिए केंद्र के अंदर ही पर्याप्त संख्या में पेन उपलब्ध कराए जाएंगे। सुरक्षा और कदाचार रोकने के कड़े उपाय
धारा 163 (निषेधाज्ञा) लागू अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा परीक्षा के दिनों में सभी केंद्रों के 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा (भा०न०सु०सं० के तहत) लागू रहेगी। इस दायरे में किसी भी बाहरी व्यक्ति के हुजूम या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत हिरासत में लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरुष/महिला को अलग अलग सघन चेकिंग मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की दो घंटे पहले से ही बायोमेट्रिक, ई-प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र के साथ सघन चेकिंग की जाएगी। चप्पे-चप्पे पर विडियोग्राफी और जैमर प्रश्नपत्र के बक्से खोलने से लेकर परीक्षा हॉल के अंदर और सामग्री पैकिंग तक की पूरी प्रक्रिया की लगातार विडियोग्राफी कराई जाएगी. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए होने वाली चोरी को रोकने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। पूरी परीक्षा की विधि-व्यवस्था के मुख्य प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री राकेश कुमार रहेंगे. इसके अलावा हर केंद्र पर स्टैटिक मैजिस्ट्रेट, जोनल मैजिस्ट्रेट और सुपर जोनल मैजिस्ट्रेट लगातार गश्त करेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसके प्रभार में सुश्री श्वेता कौर, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग शेखपुरा है, जिनका मोबाइल नंबर 8757183380 है किसी प्रकार की समस्या होने पर संपर्क करेंगे।
प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि परीक्षा में किसी और के बदले परीक्षा देने  या फर्जीवाड़ा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे अभ्यर्थियों को सीधे पुलिस के हवाले कर उनके खिलाफ आपराधिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, के साथ साथ अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।

शेखपुरा जिला में 24 जून को विशेष शाखा में सिपाही( सामान्य संवर्ग) भर्ती परीक्षा, सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा विज्ञापन संख्या-01/2026 के तहत विशेष शाखा में सिपाही ( सामान्य संवर्ग) के रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी एवं श्री हिमांशु, पुलिस अधीक्षक शेखपुरा ने संयुक्त रूप से सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी के साथ मंथन सभागार में ब्रीफिंग किए। यह परीक्षा एक तिथि में—24 जून 2026 (बुधवार) को एकल पाली में आयोजित की जाएगी। जिला पदाधिकारी महोदय ने परीक्षा को कदाचारमुक्त, स्वच्छ और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए है। सभी प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों अपने दायित्वों को सही तरीके से निर्वहन करेंगे अन्यथा लापरवाही बरतने वाले संबंधित पदाधिकारियों को कठोर कार्रवाई भी की जाएगी। सभी केंद्र पर पेयजल, ओआरएस घोल की व्यवस्था तथा मेडिकल टीम भी लगाया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा एकल पाली में आयोजित होगी, जिसमे दो पेपर होंगे ।प्रथम पेपर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 11:30बजे तक (अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 08:00 बजे है) द्वितीय पेपर : दोपहर 12:00 बजे से शाम 01:30 बजे तक (अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 08:00 बजे है ). परीक्षा शुरू होने से ठीक 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा, इसके बाद किसी भी परिस्थिति में एंट्री नहीं मिलेगी। शेखपुरा के इन 6 केंद्रों पर होगी परीक्षा जिले के कुल 6 शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है जिसमें ऊषा पब्लिक स्कूल शेखपुरा, मुरलीधर मुरारका बालिका उच्च विद्यालय शेखपुरा, संस्कार पब्लिक स्कूल शेखपुरा, संजय गांधी स्मारक महिला महाविद्यालय शेखपुरा, डी0एम0 +2 उच्च विद्यालय शेखपुरा, रामाधीन महाविद्यालय शेखपुरा। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तो दूर, अपना पेन (कलम) ले जाने की भी अनुमति नहीं है। सभी परीक्षार्थियों की जांच सही तरीके से करेंगे। अभ्यर्थियों को प्रश्न पुस्तिका के साथ ओएमआर शीट भरने के लिए केंद्र के अंदर ही पर्याप्त संख्या में पेन उपलब्ध कराए जाएंगे। सुरक्षा और कदाचार रोकने के कड़े उपाय धारा 163 (निषेधाज्ञा) लागू अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा परीक्षा के दिनों में सभी केंद्रों के 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा (भा०न०सु०सं० के तहत) लागू रहेगी। इस दायरे में किसी भी बाहरी व्यक्ति के हुजूम या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत हिरासत में लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरुष/महिला को अलग अलग सघन चेकिंग मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की दो घंटे पहले से ही बायोमेट्रिक, ई-प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र के साथ सघन चेकिंग की जाएगी। चप्पे-चप्पे पर विडियोग्राफी और जैमर प्रश्नपत्र के बक्से खोलने से लेकर परीक्षा हॉल के अंदर और सामग्री पैकिंग तक की पूरी प्रक्रिया की लगातार विडियोग्राफी कराई जाएगी. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए होने वाली चोरी को रोकने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। पूरी परीक्षा की विधि-व्यवस्था के मुख्य प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री राकेश कुमार रहेंगे. इसके अलावा हर केंद्र पर स्टैटिक मैजिस्ट्रेट, जोनल मैजिस्ट्रेट और सुपर जोनल मैजिस्ट्रेट लगातार गश्त करेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसके प्रभार में सुश्री श्वेता कौर, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग शेखपुरा है, जिनका मोबाइल नंबर 8757183380 है किसी प्रकार की समस्या होने पर संपर्क करेंगे। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि परीक्षा में किसी और के बदले परीक्षा देने या फर्जीवाड़ा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे अभ्यर्थियों को सीधे पुलिस के हवाले कर उनके खिलाफ आपराधिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, के साथ साथ अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 23, 2026

भाजपा राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि बिपिन मंडल द्वारा पुण्यतिथि धूमधाम से मनाया गया।

भाजपा राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि बिपिन मंडल द्वारा पुण्यतिथि धूमधाम से मनाया गया।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 23, 2026

शेखपुरा के नए पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने संभाला पदभार।
साइबर क्राइम करने वाले पर सख्त निर्देश।

शेखपुरा के नए पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने संभाला पदभार। साइबर क्राइम करने वाले पर सख्त निर्देश।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 22, 2026

बरबीघा थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील।

आज दिनांक 22 जून 2026 को 
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बरबीघा थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी और श्री राकेश कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने की। उन्होंने कहा कि बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने जिलेवासियों और विशेषकर बरबीघा क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि वे मोहर्रम का पर्व आपसी मेलजोल, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार खुशियों का प्रतीक होते हैं, और इसे शांतिपूर्वक मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने या किसी भी प्रकार का विवाद पैदा करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। सुश्री प्रियंका कुमारी ने कहा कि यदि किसी ने भी माहौल खराब करने या लड़ाई-झगड़ा करने की कोशिश की, तो उनके खिलाफ कानूनी नियमानुसार सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेगा।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे जिनमें बरबीघा थानाध्यक्ष और पुलिस विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी।
 भारी संख्या में पुलिस बल के जवान।
स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोक उपस्थित थें।
प्रशासन ने सभी समुदायों के लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दें ताकि समय रहते उसे नियंत्रित किया जा सके। बरबीघा प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

बरबीघा थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील। आज दिनांक 22 जून 2026 को आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बरबीघा थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी और श्री राकेश कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने की। उन्होंने कहा कि बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने जिलेवासियों और विशेषकर बरबीघा क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि वे मोहर्रम का पर्व आपसी मेलजोल, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार खुशियों का प्रतीक होते हैं, और इसे शांतिपूर्वक मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने या किसी भी प्रकार का विवाद पैदा करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। सुश्री प्रियंका कुमारी ने कहा कि यदि किसी ने भी माहौल खराब करने या लड़ाई-झगड़ा करने की कोशिश की, तो उनके खिलाफ कानूनी नियमानुसार सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेगा। बैठक में इनकी रही उपस्थिति बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे जिनमें बरबीघा थानाध्यक्ष और पुलिस विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी। भारी संख्या में पुलिस बल के जवान। स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोक उपस्थित थें। प्रशासन ने सभी समुदायों के लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दें ताकि समय रहते उसे नियंत्रित किया जा सके। बरबीघा प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 22, 2026