मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले ईंट-पत्थर, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर पालिका के पास दो पक्षों में गांजा बेचने के मामले में मारपीट हो गई। वहीं मारपीट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। वीडियो में मारपीट के साथ-साथ ईंट पत्थर एक दूसरे को मारे जा रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद थाना पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई किए जाने को लेकर बात कही है।