पटना ग्रामीण: खान सर नहीं करेंगे आत्मसमर्पण, पटना सिविल कोर्ट में खान सर के वकील ने दी जानकारी, एंटीसिपेटरी बेल करेंगे दायर
प्रसिद्ध शिक्षक खान सर पर BNS की धारा 109 के तहत केस दर्ज किया गया है। पहले कहा जा रहा था कि खान सर पटना सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण करेंगे, लेकिन अब पटना सिविल कोर्ट में खान सर के वकील नहीं जानकारी देते हुए बताया है कि खान कर आत्म समर्पण नहीं करेंगे। शनिवार यानी कि आज समय खत्म हो चुका था इसलिए एंटीसिपेटरी बेल दायर नहीं किया जा सका।