राजगढ़: चूरू लोकसभा सांसद राहुल कस्वां ने किसान हित में ड्रम में डीजल लेने की अनुमति देने की मांग की, सीएम को लिखा पत्र
Rajgarh, Churu | May 30, 2026 सांसद राहुल कस्वां ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर पेट्रोल पम्पों पर ड्रम में डीजल नहीं देने के आदेश को वापिस लेने की मांग की। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि प्रदेश में अन्य राज्यों से महंगा पेट्रोल-डीजल होने से महंगाई की ज्यादा मार आम आदमी के रोजमर्रा के जीवन में पड़ रही है।कस्वां ने बताया कि इससे किसानों को महंगाई की मार पड़ेगी।