मैनपुरी: बिछवा क्षेत्र में दबंगों ने महिला और उसके रिश्तेदारों के साथ की मारपीट, दो लोग हुए घायल
थाना क्षेत्र के ग्राम लहर निवासी पिंकी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए बताया कि जमीनी विवाद को लेकर गांव के दबंगों ने गाली गलौज की जब महिला ने विरोध किया तो दबंगों ने महिला और उसके रिश्तेदारों के साथ मारपीट की गई जिसमें दो लोग घायल हो गए। थाने पर शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके चलते एसपी से शिकायत की है।