जगदीशपुर: निजी विद्यालयों द्वारा री-एडमिशन के नाम पर मनमानी शुल्क वसूली और महंगी किताबों के लिए दबाव बनाने को लेकर बैठक
निजी विद्यालयों द्वारा री एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से मनमाना शुल्क वसूली और महंगी किताबें खरीदने के लिए दबाव बनाने की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है इसी मुद्दे को लेकर आज जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने टाउन हॉल में निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्ययों के साथ समीक्षा बैठक की बैठक में डीडीसी और जिला शिक्षा पदाधिकारी भी मौजूद रहे