मंझनपुर: ऑपरेशन दहन का असर, कौशाम्बी में 283.805 किलो गांजा आग के हवाले, 37 मुकदमों के मादक पदार्थ किए गए नष्ट
नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में कौशाम्बी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन दहन के तहत विभिन्न थानों में दर्ज मादक पदार्थों से जुड़े मामलों के जब्त माल का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में कुल 37 मुकदमों में जब्त 283.805 किलोग्राम गांजा नष्ट किया गया।