Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image

वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र धूमसी का हालचाल जानने पहुँचे विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप आज विधायक एवं हरियाणा सरकार के गवर्नमेंट चीफ व्हिप आदरणीय श्री रामकुमार कश्यप जी गाँव धूमसी जागीर पहुँचे, जहाँ उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल हुए वरिष्ठ पत्रकार श्री नरेंद्र धूमसी जी के निवास पर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। ज्ञातव्य है कि गत 4 जून को पिपली (कुरुक्षेत्र) के समीप हुए एक सड़क हादसे में श्री नरेंद्र धूमसी जी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना में उनके पैर में गंभीर चोट आई, जिसके चलते उनका ऑपरेशन करना पड़ा। इस अवसर पर विधायक श्री रामकुमार कश्यप जी ने दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार समाज लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है और समाज को जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री नरेंद्र धूमसी जी शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन प्राप्त करें। विधायक जी ने परिवारजनों का भी हौसला बढ़ाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि इस कठिन समय में वे उनके साथ खड़े हैं। इस अवसर पर राजकुमार, कलीराम, मास्टर सुरेंद्र, ब्लॉक समिति सदस्य विक्रांत, राजा राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ईश्वर से प्रार्थना है कि श्री नरेंद्र धूमसी जी शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः समाज एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। 🙏🏻💐 #RamKumarKashyap #Indri #GovernmentChiefWhip #NarendraDhumsi #GetWellSoon #Journalist #Haryana #IndriVidhansabha #जनसेवा #रामकुमारकश्यप Ram Kumar Kashyap - MLA Indri

Thanesar, Kurukshetra | Jun 11, 2026