रामनगर कोतवाली परिसर में पुलिस अधीक्षक के द्वारा नवनिर्मित बहुउद्देशीय हाल का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। आज गुरुवार की दोपहर करीब 2:30 बजे लोकार्पण किया गया है। साथ में क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत कोतवाल अनिल कुमार पांडे तहसीलदार विपुल सिंह नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी सहित कोतवाली रामनगर के समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।