चरखारी: चरखारी में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए खुला निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र, 3 माह तक चलेगा प्रशिक्षण
चरखारी के ज्येन्द्रनगर वार्ड में रत्ना पैलेस के पास निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। केंद्र संचालक सोनिया राठौर द्वारा शुरू किए गए इस केंद्र में महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, पार्लर और मेहंदी का तीन महीने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर डिप्लोमा भी प्रदान किया जाएगा। मुख्य अतिथि रागिनी कुशवाहा ने फीता काटकर शुभारंभ किया।