झांसी: झांसी में सदर बाजार चौराहा पर एसबीआई के बूथ में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
Jhansi, Jhansi | Mar 20, 2025 झांसी के सदर बाजार थाना क्षेत्र के बाटा चौराहा पर बने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ में गुरुवार को देर रात आग लग गई। चंद मिनट में आग भीषण हो गई और उसकी लपटें आसमान में दिखने लगीं। इसी दौरान एक पार्लर संचालक ने दमकल को सूचना दी। यहां मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों से आग पर काबू पाया जा सका।