इटावा: बिजपुरी खेड़ा गाँव के समीप कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, कार सवार हुआ फरार, घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी
Etawah, Etawah | Jul 26, 2026 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के बिजपुरी खेड़ा गाँव के समीप रविवार दोपहर 2 बजे तेजरफ्तार कार सवार बाइक सवार को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। घटना में बाइक सवार नगला हरे निवासी विनय पुत्र प्रमोद घायल हो गया। जिसके बाद सूचना मिलते ही उनके परिजन उन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टर की देख-रेख में घायल का इलाज जारो है।