दीपावली पर्व के अवसर पर अनूपपुर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पावन उत्सव सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और ऊर्जा लेकर आता है,कलेक्टर पंचोली ने अपील की कि पर्व के दौरान सुरक्षा और सावधानी का विशेष ध्यान रखें, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।