गोरखपुर: दुल्हन से ससुर ने कहा- बेटा अनफिट है तो क्या हुआ, हम तुम्हारी जिंदगी संवार देंगे, शादी के बाद दो दिन तक सोता रहा दूल्हा
देवरिया की रहने वाली युवती ने बताया-21 नवंबर 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से शाहपुर के एक युवक के साथ मेरी शादी हुई थी।शादी का पूरा कार्यक्रम शाहपुर में एक मैरिज हॉल में हुआ था।मेरे पिता ने दहेज में लाखों रुपए और सोने के जेवर दिए थे।इससे पहले तिलक में भी दहेज का सारा सामान गाड़ी से ससुराल भेजा जा चुका था।शादी के अगले दिन मैं ससुराल पहुंची।तब पूरा मामला सामने आया