जामताड़ा: नतूनडीह WTP में जल अर्पण दिवस, डीडीसी ने किया पंप हाउस का उद्घाटन
जल जीवन मिशन के तहत नतूनडीह डब्ल्यूटीपी में जल अर्पण दिवस मनाया गया, जहां डीडीसी ने पंप हाउस का उद्घाटन किया और 32 गांवों में जलापूर्ति की स्थिति पर जानकारी दी गई। जलसहियाओं की भूमिका को सराहा गया और जल संरक्षण पर जोर दिया गया।