सांगानेर: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का कोटा दौरा, सचिन ने पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
देशभर में पेपर लीक बेरोजगारी और विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी आज राजस्थान के कोटा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कोटा में राहुल गांधी युवाओं और विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। वही राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने नीट परीक्षा पेपर लीक बेरोजगारी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।