स्वार: खानपुर और नानकार गाँव के जंगल में गोकशी का मामला सामने आने से हड़कंप, बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे मौके पर
Suar, Rampur | May 27, 2026 जनपद रामपुर के स्वार कोतवाली क्षेत्र में कथित गोकशी का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बजरंग दल कार्यकर्ता अर्जुन गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला स्वार कोतवाली क्षेत्र के हल्का नंबर तीन के अंतर्गत आने वाले नानकार और खानपुर के जंगल क्षेत्र का है।