जहानाबाद: प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं की स्वीकृति मिलने के बाद डीएम ने समाहरणालय परिसर से प्रगति रथ को किया रवाना
दिनांक 04 मार्च, 2025 को जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता वाहन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसका उद्देश्य माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा प्रगति यात्रा में की गई घोषणाओं और मंत्री परिषद से की गई स्वीकृति के बारे में लोगों को जागरूक करना है।