रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने शाहनगर गांव से पूर्व शराब कांड के वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नंदनामा के शाहनगर गांव से गुप्त सूचना के आधार पर पूर्व के शराब कांड मामले में वारंटी एक अभियुक्त को एस आई पांडव कुमार ने गिरफ्तार किया। रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि शाहनगर ग्राम निवासी राम पदारथ यादव के पुत्र सुचित कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।