नवाबगंज: मलौली निवासी व्यक्ति 16 साल से रास्ते के लिए भटक रहा, गन्ना दफ्तर में भूख हड़ताल जारी, न्याय की लगाई गुहार
मलौली निवासी पीड़ित घर तक रास्ता दिलाने की मांग को लेकर पिछले 16 वर्षों से अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे ललित बाजपेयी एक बार फिर न्याय की गुहार लेकर गन्ना दफ्तर में रविवार करीब 10 बजे भूख हड़ताल पर बैठे हैं। पीड़ित का कहना है कि अगर इस बार भी प्रशासन ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होंगे।