बालोद: भीषण गर्मी में राहत का ठिकाना: बस स्टैंड पर शुरू हुआ नि:शुल्क प्याऊ, राहगीरों को मिलेगा शीतल जल
Balod, Balod | Apr 27, 2026 झुलसाने वाली गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। जिला मुख्यालय बालोद के नए बस स्टैंड स्थित जिला कार्यालय परिसर में सोमवार शाम 6 बजे आम लोगों के लिए नि:शुल्क प्याऊ (जल सेवा) का विधिवत शुभारंभ किया गया।