मऊ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन
मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्धाश्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने अपना जन्मदिन बुजुर्गों के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के बीच केक काटा और उनके साथ समय बिताया।
राजमंगल यादव ने वृद्धाश्रम में फल, ब्रेड, दूध समेत अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों पर व्यक्तिगत खुशी मनाने के बजाय जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटना ज्यादा संतोष देता है।
उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनका सम्मान व सेवा करना सभी का कर्तव्य है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी की सेवा, सद्भावना और सामाजिक न्याय की विचारधारा का भी उल्लेख किया।
वहीं, वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों ने राजमंगल यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान माहौल भावुक और आत्मीय नजर आया।