पूरनपुर: नौहा पुवायां में दहेज उत्पीड़न से तंग विवाहिता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
घुघचाई थाना क्षेत्र के गांव कैशोपुर की रहने वाली एक विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति, ससुर, ननद और अन्य रिश्तेदार निवासी नौहा पुवायां में अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल व दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।