अरनोद: गौतमेश्वर धाम मेला बना धार्मिक आस्था के साथ खेलकूद और मनोरंजन का संगम, प्रतियोगिताओं में युवाओं का दिखा उत्साह
अरनोद उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध गौतमेश्वर धाम में आयोजित वार्षिक मेले में इन दिनों श्रद्धालुओं और मेलार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आस्था के केंद्र बने इस मेले में जहां एक ओर श्रद्धालु भगवान गौतमेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर खेलकूद और मनोरंजन गतिविधियों ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया है। जनजाति विभाग के तत्वावध