घाघरा: मसरिया मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर, तीन युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल रेफर
Ghaghra, Gumla | May 7, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के मसरिया मोड़ के पास गुरुवार की दोपहर 2 बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर घाघरा निवासी 16 वर्षीय रिपु उरांव और 18 वर्षीय आफताब खान सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर गोवा निवासी मंटू उरांव सवार था। तीनों युवक किसी काम से गोया से घाघरा आ रहे थे।