ग्राम पंचायत सरैया में नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र सरैया का भव्य लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण, समरसता खिचड़ी भोज व पत्रकार सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक बिसवां निर्मल वर्मा उपस्थित रहे। उनके आगमन पर सदस्य जिला पंचायत दीपक शुक्ला ने स्वागत किया।