हाथरस: बकरीद के त्यौहार के दृष्टिगत SP ने विभिन्न मार्गों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जनपद हाथरस में आगामी बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत जनपद मे शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु SP चिरंजीव नाथ सिंहा ने ASP रामानंद कुशवाहा के साथ हाथरस शहर के मुख्य बाजारों विभिन्न मार्गों व स्थानों व संवेदनशील इलाकों मे पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। SP ने शहर के मुख्य बाजारों/स्थानों व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र मे पैदल भ्रमण किया।