गायघाट: पिरौंछा गांव से पुलिस ने बीस लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार भेजा गया जेल
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरौंछा गांव से पुलिस ने बीस लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसे रविवार दोपहर ढाई बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार तस्कर का पहचान पिरौंछा गांव के किशन महतो बताया गया है।