केंद्र सरकार की नीतियों और विपक्ष नेताओं पर हो रही ED की कार्रवाई के विरोध में डीडवाना जिला मुख्यालय पर कांग्रेस द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम किया गया। जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।