मखदुमपुर: कोहरा राजकीय डिग्री कॉलेज में नामांकन शुरू, छह विषयों में होगी पढ़ाई
प्रखंड के कोहरा गांव स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार के दिन 4 बजे प्राचार्य शशि रंजन ने बताया कि प्रथम चरण का नामांकन जारी है और छात्र-छात्राएं जल्द नामांकन कराएं। फिलहाल हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और राजनीतिक विज्ञान की पढ़ाई होगी।