बीरपुर: बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से छात्रा की मौत, मचा कोहराम
वीरपुर थाना क्षेत्र के गंडक नदी में डूबने से एक 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई है। छात्रा की शव 24 घंटे बाद बुधवार को करीब 11 बजे बरामद हुआ। मृतक छात्रा की पहचान पवडा ढाव निवासी नवीन सिंह की 15 वर्षीय पुत्री आयुषी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह बीते मंगलवार को करीब 10:00 बजे दिन स्नान करने गई थी इसी दौरान वह नदी में डूब गई थी।