परीक्षितगढ़ के झब्बापुरी में मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे अवैध कटान व गौकशी को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल का हंगामा शुरू हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी करने के बाद जल्द से जल्द घटना का खुलासा वह गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। जब जाकर मामला शांत हुआ।