बिंदकी: बिंदकी-जोनिहा रोड पर डीघ बंबा मोड़ के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल, रेफर किया गया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत बिंदकी-जोनिहा रोड में डीघ बंबा मोड़ के समीप शुक्रवार को दिन में करीब 11:30 बजे अनियंत्रित ई रिक्शा पलट गया। जिसके चलते ई-रिक्शा में सवार महिला गुलबहार उम्र लगभग 28 वर्ष पत्नी इंतियाज हुसैन निवासी नरैचा थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर घायल हो गई। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।